
Deoghar: देवघर-सारठ मुख्यमार्ग पर सारवां थाना क्षेत्र के घाटघर के पास शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेक्टर के धक्के से घायल बाइक सवार युवक की मौत देर रात को इलाज के क्रम में सदर अस्पताल हो गयी।

मृतक का नाम 30 वर्षीय उमेश दास है जो सारवां थाना क्षेत्र के चरघरा गावं का रहने वाला है। इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि उमेश की बहन को देवघर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में बेटा हुआ था। वह शुक्रवार को करीब सात बजे शाम को घर से बाइक से भांजा को देखने देवघर के लिये निकला था। उसी दौरान घाटघर के पास एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बाइक में जोर दार धक्का मार दिया।
उपरांत स्थानीय पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। बताया कि मृतक उमेश तीन भाई में सबसे छोटा था।


