
Ranchi : ED के अधिकारियों के विरुद्ध रांची एसएसपी और देवघर के एसपी साजिश कर रहे हैं। ये आरोप भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया है।

सोमवार सुबह गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट किया। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि ED के अधिकारियों के विरुद्ध रांची एसएसपी और देवघर के एसपी ने साजिश रची है।

एक्स पर किये गये पोस्ट में निशिकांत दुबे ने यह मांग की है कि देवघर के SP द्वारा अवैध रूप से वकील सुजीत कुमार को पुलिस लाइन में तीन दिन रखकर ईडी को फंसाने की साज़िश की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रांची के पुलिस अधीक्षक मुख्य साज़िशकर्ता है। यह सभी चुनाव को प्रभावित करने की साज़िश है।
उन्होंने लिखा है कि “देवघर के SP की अवैध रुप से वकील सुजीत कुमार को पुलिस लाइन में तीन दिन रखकर
@dir_ed को फँसाने की साज़िश की जॉंच करनी चाहिए @ECISVEEP हेमंत सोरेन @JharkhandPolice
में राँची के पुलिस अधीक्षक मुख्य साज़िशकर्ता है ।यह सभी चुनाव को प्रभावित करने की साज़िश है।”
बता दें कि कांके के इलाके में जमीन के दस्तावेज में हेरफेर कर उसकी खरीद-बिक्री के जरिए करोड़ों रुपए अर्जित करने और उसकी मनी लॉन्ड्रिंग के केस की जांच ED कर रही है।



