
Ranchi : अलका तिवारी झारखंड की नयी मुख्य सचिव (Alka Tiwari Chief Secretary) बनायी गयी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

अलका तिवारी 988 बैच की आईएएस हैं। उनके रिटायरमेंट की तिथि 30 सितंबर 2025 है।

बता दें कि 1988 बैच के आईएएस एल खियांग्ते लगभग 11 महीने चीफ सेक्रटरी के पद पर रहे। 31 अक्टूबर को एल खियांग्ते रिटायर हो गये। राज्य सरकार ने एल खियांग्ते के तीन महीने के एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन इस पर कोई आदेश नहीं आया।


