
Madhupur: विधानसभा चुनाव को लेकर सारठ और मधुपुर के लिए मधुपुर अनुमंडल कार्यालय में बने अलग-अलग नामांकन केंद्र पर सोमवार को कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हफीजुल हसन, भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा के अब्दुल लतीफअंसारी, निर्दलीय प्रत्याशी सहुद मियां, विनय कुमार दास, निलेश कुमार दास और राष्ट्रवादी भारत पार्टी के विनोद कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया ।

मंत्री हफीजुल हसन के नामांकन के समय पुर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पु यादव मौजुद थे। वहीं भाजपा प्रत्याशी गंगा नरायण सिंह ने दोबारा दो सेट में पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे साथ रहे।
सारठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह, निर्दलीय संतोष कुमार गुप्ता, पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक से सिवेश्वर टुडू, निर्दलीय विक्की कुमार मंडल, मनीष कुमार गुप्ता व झारखंड पीपुल्स पार्टी से सिराजुद्दीन अंसारी ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


