Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के ढडवा नदी के पास ट्रैक्टर से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांचोपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया।

जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव की पहचान किया। मृतक सिंघवा गांव निवासी कन्हैया पंडित है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ने फोन करके काम करने के लिए बुलाया था। वह काम करने चला गया ।

बताया कि दिन के 2 बजे सूचना दी गई की कन्हैया पंडित घायल हो गया है उसे देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिये लाया गया है। पहुंचने पर देखा कि कन्हैया पंडित मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटना की जानकारी पुलिस को होते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।



