
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना अंतर्गत लम्बा गावं में शुक्रवार को एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इसे लेकर थाना में लम्बा गावं निवासी कमला देवी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामले में लम्बा गावं निवासी आरती देवी और गीता देवी को आरोपी बनाया है।

देवीपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बताते चलें कि शुक्रवार को देवीपुर थाना क्षेत्र के लंबा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे थे। मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।

अस्पताल में मृत किशोरी के पिता ने बताया था कि वह गावं में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी भी कुछ देर के लिए कहीं गई थी। घर पर बेटी अकेले थी। पत्नी जब वापस लौटी तो बेटी को कमरे में मृत अवस्था में पाया। जानकारी मिलते ही वह भी घर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दिया।
आरोप है कि आरती देवी और गीता देवी द्वारा उनकी बेटी की हत्या की गई है।


