
Deoghar: देवघर जिले के बूढाई थाना इलके के बभनडीहा गावं में दो पक्षो के बीच हुए मारपीट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में एक पक्ष के रंजीत राय, कमलेश राय, गौरव राय, नीतू देवी, यशोदा देवी, सिंपल देवी और दूसरे पक्ष के दीनानाथ राय, मुकेश राय, दिलीप राय, मधु देवी, दिलीप राय, जीतेन्द्र राय, रुपेश कुमार के नाम शामिल हैं।

घटना के बावत बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व दोनों पक्षो में मामूली विवाद हुआ था। उसी को लेकर गुरुवार की अहले सुबह दोनों पक्षों के बीच जमकर भुजली, भाला, लाठी एवं रड चला। घायल नीतू देवी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग बिहार के बढ़ाइया से मारपीट करने के लिया बुलाया था।
बताया कि उसके परिवार के सदस्य सुबह सो रहे थे उसी दौरान विरोधी लोग लगभग 16-17 की संख्या में लाठी, भाला और भुजाली लेकर उसके घर में घूस गए और एक- एक कर सभी को बाहर निकाल कर मारपीट करने लगे। इस घटना में उसके परिवार के 6 लोग गंभीर रूप घायल हो गए। बताया कि घटना कि जानकारी बूढाई पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


