
Ranchi: झारखंड के नये डीजीपी आइपीएस अजय कुमार सिंह बनाये गये हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी अनुराज गुप्ता को हटाया गया है।

इससे पहले आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर थे।

आपको बता दें कि आईपीएस अजय कुमार सिंह 1989 बैच के अधिकारी हैं, पिछले साल फरवरी में उन्हें झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो एसीबी में डीजी के पद पर पोस्टेड थे। डीजीपी झारखंड बनने से पहले वो पुलिस हाउसिंग में एमडी थे। अजय कुमार सिंह ने राज्य के अलग-अलग विभागों में एडीजीपी रैंक पर सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी सेवा दे चुके हैं। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं।



