
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

86 वर्षीय रतन टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली।
वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

।


