
Ranchi: झारखंड में ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह ईडी की टीम धनबाद और रांची में अधिवक्ता, डीटीओ, सीओ समेत अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एक साथ अधिवक्ता सुजीत कुमार, तत्कालीन कांके सीओ और वर्तमान धनबाद डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी और वर्तमान कांके सीओ जयकुमार राम सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि ये कार्रवाई पंडरा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है।
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।


