
Deoghar: बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के सभागार में वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि देवघर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एनडी मिश्रा को उड़ीसा के पूरी में एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (ACOIN) के नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरी में 2023-24 का एसीओआईएन ऑफ द ईयर 2023-24 अवार्ड (ACOINian) से नवाज़ा गया है।

ज्ञात हो कि एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया जो नेत्र चिकित्सकों की संस्था है, द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार देश के वैसे गिने चुने शख्सियतों को दिया जाता है जिन्होंने अपने व्यवसायिक क्षेत्र से इतर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।

डॉ एन डी मिश्रा ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा मगडीहा व आस पास के क्षेत्रों में किये गए शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण कार्यों के लिए दिया गया हैं। बताते चलें कि मगडीहा गांव के पूर्ण रूपेण जनसंख्या नियंत्रित गांव होने से उत्साहित वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन (डब्लूओआरसी) के संस्थापक डॉ एन डी मिश्रा द्वारा समुचित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसंख्या नियंत्रण के लक्ष्य को लेकर सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बींझा, पिपरा, भूरा, जमुआ, माहापुर एवं खजूरिया पंचायत के दस गांव को गोद लिया गया हैऔर उसपर लगातार कार्य किया जा रहा है।
वहीं उन्होंने नवरात्रा को लेकर कहा कि हमारे द्वारा दुर्गा पूजा कर लेना भर ही हमारी जिम्मेवारी नहीं बल्कि ये व्यवस्था करना भी है कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी इसी हर्ष और उल्लास के साथ पूजा मनाते हुए सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए सुदृढ़ हो सके।
डॉ एन डी मिश्रा ने कहा कि सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। पुरस्कार समिति को धन्यवाद कहा।



