
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। चोर हर दो दिनों के अंतराल पर शहर के किसी न किसी इलाके में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घर में घूस कर चोरी करने वाले चोरों के खिलाफ कार्रवाई करना नगर पुलिस के लिये चुनौती बनती जा रही है।

05 अक्टूबर की देर रात को चोरों ने थाना क्षेत्र सतसंग नारायण कॉलोनी निवासी प्रभात रंंजन के घर का खिड़की का ग्रील को तोड़कर दो लाख 75 हजार नकद और लगभग 6 लाख की जेवरात की चोरी कर ली। इसे लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि रात के करीब 12 बजे से 03 बजे के बीच चोरों घर के चाहरदिवारी को फांद कर अंदर घूसे और कमरे के खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर गये।

बताया कि चोरों ने उक्त कमरे को अंदर से बंद कर दिया और उसमें रखे अलमीरा के लॉक को खोलकर 2.75 लाख नकद और जेवरात की चोरी कर ली। कहा है कि जिस कमरे में चोरी हुई उसमें उनका छोटा भाई सोता था। कहा है कि उसका भाई कुछ कार्य से बाहर गया हुआ था इसलिये उस कमरे में कोई नहीं सोया था। चोरों ने उसी के बेडरूम को अपना निशाना बनाया। कहा है कि इस चोरी की घटना से परिवार के लोग काफी दहशत में हैं।
क्या- क्या हुआ चोरी
चोरी हुए सामानों में एक सात ग्राम का सोने का चेन, 04 ग्राम का अंगूठी, 6.5 ग्राम का कान का बाली, पूजा में प्रयूक्त होने वाला सोने का गणेश, राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायण, बजरंगबली की छोटी-छोटी मूर्ति कूल 18 ग्राम, नीलम स्टोन 4 रत्ती, माणिक चार रत्ती और मूंगा 7 रत्ती, चांदी का बड़ा थाली 06, छोटा थाली 08, कटोरी 16, गिलास 16, लक्ष्मीनारायण का मूर्ति 02, मछली 08 और कछुआ 08 सहित 2.75 लाख रूपये नकद शामिल हैं।
एक अन्य घर में चोरी
नगर थाना क्षेत्र के पोखनाटिल्हा स्थित एक रिटायर्ड सेना के अधिकारी के घर के ग्रिल को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार और नगर थाना के एसआई प्रशांत कुमार सदलबल वहां पहुंचे और घर की जांच की। कितनी संपत्ति की चोरी हुई है समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।


