
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर रेलवे स्टेशन के समीप अजय नदी के पूल के नजदिक ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम अमर कुमार है जो बिहार के खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के नयागावं का रहने वाला है।

पुलिस के द्वारा उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई राघवेंद्र कुमार ने बताया कि टाटा नगर से ट्रेन से घर जा रहे थे। उसी क्रम में शंकरपुर के पास ट्रेन से वह गिर गया।

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। उनका इलाज भी चल रहा था।


