
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के रहने वाले के रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता से 24450 रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता गुप्तेश्वर प्रसाद ने आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत किया है।

बताया जाता है कि शेयर मार्केट में रूपये लगाने के नाम पर झांसे में लेकर डीमेट एकांउट खोलने के नाम पर उससे सारी जानकारी ले ली गयी। उपरांत उसके खाता से 24,450 रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।



