
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी, छिनतई और लूट की घटना बढ़ गई है। अब चोर पुलिस को भी नहीं बक्श रहे। तीन दिन पहले चोरों ने वायरलेस प्रभारी की बाइक चोरी कर ली वो भी नगर थाना परिसर से ही। फिर क्या था पूरा महकमा लग गया बाइक खोजने और तीन दिन में बाइक बरामद भी कर लिया और दो आरोपियों को पकड़ भी लिया।

बताते चलें कि बीते मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे के आसपास नगर थाना परिसर से वायरेलस प्रभारी सौरभ कुमार की टीवीएस राइडर बाइक की चोरी कर ली गयी थी। इसे लेकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। केस का अनुसंधानकर्ता एसआई प्रशांत कुमार को बनाया गया था। बताया जाता है कि एसआई प्रशांत कुमार अनुंसधान के क्रम में गुप्त जानकारी मिली की बाइक को चोरी कर विलियम्स टाउन इलाके में रखा गया है।

छापेमारी कर शुक्रवार की देर रात को दोनों आरोपी को छापोमारी कर बाइक के साथ दबोच लिया गया।
चोरी के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम प्रियांशु सिंह रानी कोठी विलियम्स टाउन और याशराज कृष्णापुरी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


