
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखंड सरकार और नागर विमानन (JFI) के सौजन्य से विश्वप्र एक्ससिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।

राज्य सरकार आगामी 04 अगस्त 2026 से देवघर और बासुकीनाथ के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और तीव्र हवाई दर्शन के माध्यम से सुखद और मनमोहक यात्रा प्रदान करना है।

इस सेवा का संचालन ‘झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (नागर विमानन), झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत श्रद्धालुओं के लिए निम्नलिखित आकर्षक पैकेज और दरें निर्धारित की गई हैं।
●देवघर आकाशीय परिदर्शन: 07 से 10 मिनट की इस हवाई परिक्रमा का किराया ₹2,850.00 प्रति व्यक्ति तय किया गया है।
●बासुकीनाथ आकाशीय परिदर्शन: 07 से 10 मिनट की हवाई परिक्रमा के लिए ₹2,850.00 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित है।
●देवघर से त्रिकूट परिदर्शन: 10 से 15 मिनट की इस मनोरम हवाई यात्रा के लिए ₹3,750.00 प्रति व्यक्ति देय होगा।
● देवघर से बासुकीनाथ एकतरफा यात्रा: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा उड़ान सेवा भी शुरू की जा रही है। 15 मिनट के इस सफर का किराया ₹4,500.00 प्रति व्यक्ति होगा।
●बुकिंग एवं संपर्क सूत्र:
हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट http://www.jharkhandaviation.in पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की पूछताछ या सहायता के लिए संपर्क सूत्र 9122583111 भी जारी किया गया है।


