
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के सतसंग भिखरीबाद बाइपास सड़क पर स्थित जनकपुर चौक के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार साले- बहनोई को जोर दार धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। इस घटना में बाइक सवार बहनोई की मौत हो गयी जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम रंजीत सिंह है जो कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा का रहने वाला है। जबकि उसके घायल साले का नाम अभिजीत सिंह उर्फ खुशी सिंह जो पदमपुर सातर का रहने वाला है। वहीं घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये। घायल खुशी सिंह को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने बताया कि दोनों साला बहनोई पुनासी से वायरिंग का काम कर बाइक से घर वापस आ रहा था। उसी दौरान रात करीब 09 बजे के आसपास बाइपास रोड स्थित जनकपुर के पास अनियंत्रित कार चालक बाइक में पीछे से जोर दार धक्का मार दिया। धक्का मारने के उपरांत कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में पलट गयी। इस घटना में बाइक चालक खुशी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि रणजीत सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एवं मृत व्यक्ति को सदर अस्पताल पहुंचाया।


