
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर श्रावणी मेला के दौरान बस स्टैंड इलाके में छिनतई व चोरी करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गए आरोपियों में साहिल धपरा, नीरज धपरा और देवा धपरा के नाम शामिल हैं। तीनों के पास से छिनताई के 600 नकद और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार सभी अपराधी बस स्टैंड इलाके में चाकू का भय दिखाकर राहगीरों से छिनतई को अंजाम दिया करते थे। जेल गए सभी आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है।



