
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह-चकाई मुख्यमार्ग पर खोरीपानन के पास ऑटो और बाइक में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक चालक सहित ऑटो पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में बाइक सवार देवघर मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी लुटन पुजहर और ऑटो पर सवार सिमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के बुधवाडीह निवासी छोटन पुजहर के नाम शामिल हैं।

घटना की बावत लुटन के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से चन्द्रमंडी कुछ काम से गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में खोरीपानन के पास अनिंयत्रित ऑटो ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि उसी दौरान अनियंत्रित ऑटो से गिरकर छोटन पुजहर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।



