रांची।

झारखण्ड राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर झारखंड सरकार ने दो दिनों यानी 4 और 5 अक्टूबर को राजकीय शोक की घोषणा की है।

मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव लालचंद डाडेल ने इस बावत निर्देश शनिवार की देर रात जारी किया। निर्देश में कहा गया है कि राजकीय शोक के दौरान राज्य में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही सोमवार यानी 5 अक्टूबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता सह सूबे के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार शाम को राजधानी के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।


