
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके में एक छात्र से मोबाइल छिनतई कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अंकित कुमार ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि वह नंदन पहाड़ इलाके से गुजर रहा था। उसी क्रम में दो अज्ञात युवक पहुंचा और जबरन हाथ से मोबाइल छिनतई कर फरार हो गया।

नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।



