
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा बैरागी टोला में रंगदारी की मांग को लेकर एक घर में हथियारबंद दबंगों ने घुस कर जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में हथियार लहराते और तोड़फोड़ करने का वीडियो भी सामने आया है। इसे लेकर रिखिया थाना में मामला भी दर्ज कराया गया है।

यह मामला बंधा बैरागी टोला निवासी स्मिता चक्रवर्ती ने दर्ज कराई है। कहा है कि हाथी पहाड़ कुंडा निवासी संदीप मिश्रा 18-20 अज्ञात लड़के के साथ हरवे हथियार से लैस होकर उसके घर में घुस गया और पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो संदीप मिश्रा अज्ञात लड़कों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगा। घर में लगे सीसीटीवी को भी तोड़ दिया।

घर में रखे 45 हजार नकद उसकी मां का सोने का कानबाली, उसके कान का सोने की बाली और सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।




