
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह आसनसोल रेल खंड पर स्थित अर्जुन नगर हार्ट के पास बुधवार को जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से मां बेटी की मौत हो गई। घटना अर्जुन नगर हाल्ट के पास पॉल संख्या 308 /29 और 308/31 के बीच घटी है।

मृतका का नाम 29 वर्षीय टुंपा देवी पति स्व पांडव भंडारी और उसकी 06 वर्षीय बेटी भारती उर्फ नंदनी है। जो दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के सींगटूटा कि रहने वाली है। जानकारी मिलते ही जसीडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि टुंपा अपने बेटी के साथ जामताड़ा से लोकल ट्रेन पकड़कर मायका मथुरापुर आ रही थी। वह लोकल ट्रेन से अर्जुन नगर हॉल्ट पर उतरी थी। उतारने के बाद रेलवे लाइन पार कर रही थी। उसी दौरान 6 वर्षीय बेटी भारती पहले पटना हावड़ा जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गई। उसे बचाने के क्रम में वह भी ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शरीर कई भाग में बंट गया। बच्ची के शव का चीथड़े उड़ गए।
परिजनों ने बताया कि मृतका के पति की आज से लगभग पांच वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। टुम्पा को एक बेटा और बेटी था। बुधवार को वह मायके मथुरापुर बेटी के साथ आ रही थी। उसकी मां की तबियत खराब थी जिसे वह देखने आ रही थी।



