
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव निवासी जीरा देवी (30) संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका को एक सात वर्ष की लड़की व पांच वर्ष का लड़का है। सारठ बाजार में पति मिठाई दुकान में कार्य करता है।

मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सारवां थाना क्षेत्र के हेठथाढ़ी निवासी मैनेजर यादव ने बताया कि रात के करीब एक बजे उसका बहनोई आमगाछी निवासी जलधर यादव ने फोन पर बताया कि उसकी बहन गंभीर रूप से बीमार हो गयी है।

बताया कि वे सभी लोग देर रात को ही बहन को देखने पहुंचे तो देखा की वह एक चौकी पर मृत पड़ी है। उपरांत सारवां पुलिस को सूचना दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही उसके ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हो गये।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अहले सुबह सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया कि बहन के गर्दन में काला दाग पड़ा है। बताया कि कुछ दिन पूर्व ही बहन का गोतनी और सास ससुर से विवाद हुआ था।
जिसे लेकर पंचायत भी कराया गया था। कहा कि हमेशा उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करने का काम करते थे।
इधर मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के प्राप्त होने का इंतजार कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ मायके वालों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


