
Ranchi: लैंड स्कैम के आरोपी कांके सीओ जय कुमार राम ने मंगलवार को रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट (PMLA) की विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

सरेंडर के बाद जय कुमार राम ने अपनी बेल के लिए कोर्ट में गुहार लगाते हुए एक लाख रुपए का बेल बॉण्ड कोर्ट में प्रस्तुत किया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

जय कुमार राम की ओर से अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने बहस की।
बता दें कि कांके से जुड़े लैंड स्कैम में जय कुमार राम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ED ने पिछले दिनों आरोप पत्र कोर्ट में सौंप दिया है। जिसके बाद उसके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी।


