
Deoghar: देवघर शहर के वॉयरे के बैंक्वेट हॉल में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और आइएमए, देवघर द्वारा शनिवार को कार्यक्रम किया गया। जिसमें सीएस डॉ रंजन सिन्हा मुख्य अतिथि थे।

इस अवसर पर आइएमए देवघर के अध्यक्ष डॉ. डी. तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही कार्यक्रम में आइएमए देवघर ने सर्वसम्मति से अपने सभी क्लिनिक और अस्पतालों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया।
इसके साथ ही, तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए पोस्टर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संजय कुमार, के अलावा आइएमए सचिव डॉ गौरी शंकर, डॉ निशांत चौरसीया, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ निताशा, डॉ जेके चौधरी, डॉ राजेश रंजन समेत अन्य मौजूद थे। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने अपने अपने अनुभव साझा किये।


