
Deoghar: देवघर बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में गिरने से घायल हुए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक मध्य प्रदेश गोहलपुर निवासी अनिल पांडे के भाई अजय पांडे ने बताया कि वे लोग सभी पहले गया गए थे। वहां से लौटकर बाबाधाम पूजा अर्चना करने के लिए आए थे।

पूजा करने के बाद अचानक अनिल पांडे बाबा मंदिर प्रांगण में गिर गया। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए बैद्यनाथ धाम उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा दिया।

जहां पर जांच के उपरांत चिकित्सा के द्वारा मृत घोषित कर दिया। उसके बाद स्वजनों ने उपायुक्त से उन्हें एंबुलेंस की व्यवस्था कराए जाने की गुहार लगाई।


