
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पालोजोरी थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल एवं करौं थाना क्षेत्र के सिकटिया जंगल से अंतर्राज्यीय गिरोह सात साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं एक किशोर को निरूद्ध किया गया है। इनके पास से 11 मोबाइल और 16 सिमकार्ड बरामद किया गया है।

जेल गये साइबर आरोपियों के पास से मिले मोबाइल एवं सिम की प्रारंभिक जांच में यह पता चला की ये सभी फर्जी कस्टमर केयर एवं सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन पे यूजर्स को कैश बैक का झांसा देकर ऑन लाइन ठगी का काम करते थे। वहीं निरूद्ध किये गये किशोर के पास से मिले मोबाइल से साइबर अपराध से संबधित प्रतिबिंब एप में अपलोड चार फर्जी सिमकार्ड बरामद किया गया है।

ये साइबर आरोपित गये जेल
जेल गये साइबर अरोपितो में सिमावर्ती बिहार के जमुई जिला के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गोनाडीह निवासी संतोष कुमार शर्मा, देवघर के पालोजोरी थाना क्षेत्र के डुमरकोला मनोज यादव, सारठ थाना क्षेत्र के पिंडरी निवासी आसीर अंसारी, चितरा थाना क्षेत्र के दुमदुमी निवासी संदीप कुमार दास, करौं थाना क्षेत्र के डुमरथर निवासी छोटू अंसारी, करौं के प्रेमनाथ दास, चोरबरिया के विकास महरा के नाम शामिल हैं।



