
Deoghar: संदिग्ध परिस्थिति में कुएं में डूबने से गंभीर हुए युवक को शुक्रवार की देर रात को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सहाय पासवान है जो सीमावर्ती बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला है।

मृतक के भाई बुलेट पासवान ने बताया कि उसका भाई शुक्रवार को 04 बजे शाम को ही घर से निकला था। जब 07 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके मोबाइल पर जब फोन किया जा रहा था तो रिंग हो रहा था। घर के छत पर से जब उसके मोबाइल पर रिंग किया तो देखा कि बगल के कुएं पर उसका मोबाइल बज रहा है। सभी लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि उसका चप्पल और मोबाइल कुएं के ऊपर रखा हुआ है और वह कुएं के अंदर डूबा पड़ा है।

बताया कि कुएं से निकाल कर पहले इलाज के लिए चांदन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात को उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचे जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया कि भाई को एक 14 माह का एक बेटा है। किस परिस्थिति में वह कुएं के पास पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी बैधनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


