
Deoghar: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) देवघर के जनरल सर्जरी विभाग द्वारा डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी सेवाओं, जिसमें अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (UGI Endoscopy) एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी (Colonoscopy) शामिल हैं, की शुरुआत 28 सितंबर से की जाएगी।

गौरतलब है कि डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो पाचन तंत्र की गहराई से जांच करने में सक्षम बनाती है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों का प्रारंभिक निदान और प्रबंधन किया जा सकता है। UGI एंडोस्कोपी से अन्नप्रणाली, पेट, और डुओडेनम की जांच की जाती है, जबकि कोलोनोस्कोपी द्वारा बड़ी आंत की गहन जांच की जाती है।

ये दोनों प्रक्रियाएं अल्सर (ulcer), पॉलीप्स (polyps), कैंसर (cancer) और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowel Disease) जैसे रोगों के निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इन सेवाओं के शुभारंभ के साथ, AIIMS देवघर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी।
AIIMS में इन सेवाओं की उपलब्धता से मरीजों को दूर-दराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी और वे समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।


