Nalanda: नालंदा जिले के नानंद शैक्षिक स्कूल में गर्मी के तपिश के कारण पीटी कर रहे 35 छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और सभी छात्र मुर्क्षित होकर प्ले ग्राउंड में गिर पड़े। अचानक बिगड़े इस माहौल को देख स्कूल परीसर में भगदड़ मच गई । घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी ने सभी बच्चों को पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शैक्षिक स्कूल नालंदा में सोमवार की सुबह सभी बच्चों से पीटी कार्य प्ले ग्राउंड में कराया जा रहा था। जहां गर्मी की तपिश से एकाएक सभी बच्चे मुर्क्षित होकर गिर पड़े।एस अवस्था को देख पीटी शिक्षक भी हतप्रभ रह गए। पीटी शिक्षक व सहयोगी शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि अधिक गर्मी से बच्चों का यह हाल हुआ है इस आशय कि सूचना शैनिक स्कूल के प्राचार्य व वरिय पदाधिकारियों को दे दी गयी हैं।सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।सभी बच्चों की हालात गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि नालंदा के शैक्षिक स्कूल नालंदा में दुर दराज से बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजा गया है। सभी बच्चे छात्रावास में रहकर विद्या अध्ययनरत थे। इस अप्रत्याशित घटना से जिला प्रशासन भी हतप्रभ हैं और बच्चों की देखभाल के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। इलाजरत बच्चों के परिजनों सूचना नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि इस घटनाक्रम की जांच कराती जा रही हैं । बच्चों को हर संभव सहायता दिया जा रहा है।



