
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के भारत पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को दीनदहाड़े रंगदारी कि मांग को लेकर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम करनीबाग भारत पेेट्रोल पंप के नजदिक निवासी सूरज कुमार उर्फ सूरज कुमार यादव है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है।

बताते चलें कि गोलीबारी की घटना के बाद एसपी के निर्देष पर सदर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक अनील कुमार, कुंडा थाना प्रभारी विकाश पासवान, पुअनि सौरभ राज, पुअनि उदय कुमार सिंह, सअनि सत्येन्द्र कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

क्या है पुरा मामला
बताते चलें कि करनीबाग रोड दुर्गा मंदिर गाली निवासी गुडू कुमार बरणवाल कुंडा थाना में रंगदारी की मांग को लेकर जान मारने की नियत से गोली चलाने को लेकर मामला दर्ज कराया था।। मामले में कहा था कि करनीबाग निवासी सूरज कुमार पिता पंकज यादव उर्फ बिट्टू यादव अपनी मां सरस्वती देवी उर्फ सुमन देवी के साथ करीब दिन के 12.45 बजे उसके घर पर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला सूरज यादव ने उसपर पिस्टल तान दिया और कहा कि 50 हजार रंगदारी देना होगा नहीं तो गोली मार देंगें। उसने जब रंगदारी देने से मना कर दिया तो उसकी मां ने गाली गलौज करते हुए कहा कि जो मेरा बेटा कह रहा वह करना होगा। उपरांत सूरज कुमार उसके साथ मारपीट करने लगा। जब बीच बचाव करने बड़ा भाई गुरुप्रसाद वर्णबाल पहुंचा तो सूरज ने उनपर पिस्टल तान दिया और एक गोली उसके भाई पर और उसके ऊपर चला दिया। वह बच गया जबकि उसके बड़े भाई के पैर में गोली का छिटा लग गया। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तो सूरज कुमार फायरिंग करते हुए भागने लगा। उसी क्रम में सूरज को पकड़ने का प्रयास किया तो उसका सहयोगी टेहुनिया निवासी कामदेव यादव ने उसे भागा दिया।


