
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के समीप तीन चार की संख्या में मनचलों के द्वारा तीन कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर बाद की बतायी जाती है।

तीनों छात्रा अपने परिजनों के साथ शिकायत देने नगर थाना पहुंची। बताया जाता है कि तीनों बजरंगी चौक स्थित एक बैंक में कुछ काम से गयी थी। तीन चार की संख्या में मनचले छात्रा के पीछे- पीछे बैंक तक पहुंचे। जब तीनों बैंक से निकली तो सभी मनचले मिलकर तीनों के साथ छेड़खानी करने लगे।

बताया जाता है कि मनचले के पास हथियार भी था। जिसे दिखा कर जबरन उठा ले जाने की बात कर रहे थे। इस घटना से तीनो छात्रा काफी डर गयी और अपने परिजनों के साथ शिकायत देने नगर थाना पहुंची। इधर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


