
Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना क्षेत्र स्थित चितरा जामताड़ा मुख्य मार्ग पर कटहरा जंगल के समीप हुए लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इसको लेकर सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने चितरा थाना कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि लुटे गए 1.88500 लाख रूपया बरामद कर लिया गया है। घटना के बारे में ब्राय की कोयला व्यवसाई प्रशांत सिंह के मुंशी मोढ़ाबारी गांव निवासी चंचल कुमार दे द्वारा आवेदन दिया गया था कि उनके साथ कटहरा जंगल के समीप अपाची बाइक में सवार दो अपराधी ने पिस्तौल के नोक पर 4.40 लाख रूपया लूट लिया है। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर मुंशी चंचल को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ किया। जिसके बाद मुंशी चंचल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस के समक्ष मुंशी ने बताया कि घरेलू काम में उन्होंने कोयला व्यवसाई का रूपया खर्च कर दिया था। जिसके बाद खर्च किए गए रुपए जुटाने में वह असमर्थ हो गया। इसलिए आरोपी ने लूटकांड का मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस के सामने पेश किया।
एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शनिवार को आरोपी को जेल भेजा जायेगा।



