
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर स्टैंड सीपी ड्रोलिया रोड के समीप सीतको को साबुन फैक्ट्री में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। जिससे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। उक्त मामले को लेकर सीताराम शॉप वर्क के प्रबंधक ने आग लगने के कारण अज्ञात बताते हुए आज से हुए नुकसान के बारे में बताया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने से लगभग ₹200000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है।वहीं अग्निशमन विभाग की तात्पर्यता से करोड़ों की संपत्ति बचा लिया गया। आग लगने की जानकारी अग्निशमन पदाधिकारी गोपाल प्रसाद यादव को होते ही पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तकरीबन 3 घंटे तक पानी का बौछार लगाकर आग को बुझाया।
काम बंद रहने के कारण बड़ा हादसा होने से टला

बताया कि रविवार होने के कारण फैक्ट्री बंद था। मजदूर वहां पर नहीं थे। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
आग लगने से क्षेत्र में सनसनी
आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को होते ही सनसनी फैल गई। घनी आबादी रहने के कारण लोगों को अपना घर बचाने की चिंता लगने लगा। हालांकि समय पर सूचना अग्निशमन विभाग को होने के कारण अग्निशमन पदाधिकारी तीन दमकल के साथ मौके पर पहुंच कर फैक्ट्री में लगे आग को बुझाने में सफल रहे ।


