
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर ने ग्रीन राशन कार्डधारियों के खाद्यान्न आपूर्ति हेतु उठाव एवं वितरण में अनियमितता व संतोषजनक स्थिति नहीं पाये जाने पर काली सूची में दर्ज करने की अनुशंसा की गयी है।

ज्ञात हो कि परिवहन अभिकर्ता द्वारा एफसीआई गोदाम से समय पर अनाज का उठाव न करने की वजह से झारखण्ड स्टेट फूड कॉरपोरेशन के गोदाम में अनाज नहीं आने की वजह से पीडीएस डीलरों के पास अनाज नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे खाद्यान्न को ससमय लाभुकों के बीच वितरीत नहीं किया जा पा रहा है।

इसके अलावे जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से कार्यशैली में सुधार के साथ कई बार स्पष्टीकरण करने के बाद भी परिवहन अभिकर्ता का आचरण और अपने कार्य के प्रति अनुशासनहीनता, उच्चाधिकारियों की आदेश की अवहेलना एवं अभिकर्ता नियुक्ति के समय निर्धारित शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन किया जाता रहा है। साथ ही जिले में जहाँ लक्ष्य के विरूद्ध दिनांक-03.09.2024 तक मात्र 62.45 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव हुआ है, वही उसके वितरण की स्थिति भी सतोषजनक नहीं है।
साथ ही अविनाश कुमार, परिवहन अभिकर्ता, देवघर द्वारा प्रत्येक माह प्रारम्भ से ही पर्याप्त मात्रा में ट्रक उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण एनएफएसए एवं जेएसएफसी द्वारा खाद्यान्न का उठाव समय पर नहीं हो पाता है। ऐसे में परिवहन अभिकर्ता की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें काली सूची में डालने हेतु कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है।


