
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अग्रतनभंगा गावं में पेड़ पर से गिरने कि वजह से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम 12 वर्षीय किशन किस्कू है।

परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बावत परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह किशन जामुन के पेड़ पर दतवन तोड़ने के लिए चढ़ा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसके बाएं कंधे और सर में गंभीर चोट लग गई।


