Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्ता कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम गोलू बर्मा है जो रांगा मोड़ का रहने वाला है।

बताते चलें के नगर थाना में देवघर स्टेशन रोड जटाही निवासी तुलसी देवी ने मोबाइल चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया था। गोलू बर्मा को मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल को भी बरामद किया गया है।



