
Deoghar: देवघर जिले के पथरौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लूट को अंजाम देने वाले दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपियों में टिंकू दास और मिथुन कुमार दास के नाम शामिल हैं। दोनों पथरौल थाना क्षेत्र के बरा गावं का रहने वाला है।

दोनों के पास से लूटी गयी हिरो स्पलेंडर बाइक, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक, एसडीएफसी बैंक का चेकबुक, ई-श्रमकार्ड, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड, एक मोबाइल, तीन सिमकार्ड बरामद किया गया है।

बताते चलें कि 27 अगस्त की शाम 6.30 बजे पथरड्डा थाना क्षेत्र के तांगीडीह निवासी गोवर्धन महरा मधुपुर स्थित बंधन बैंक एवं बाजार से आवश्यक कार्य करके बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में पथरौल हाईस्कुूल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके बाइक को ओवर टेक कर रोकर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था। लूटेरों ने नकदी सहित मोबाइल और कागजात को लूट लिया था। घटना के उपरांत अपराधियों को दबोचने के लिये एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें थाना प्रभारी दिलीप बिलुंग, सअनि अभय कुमार, सअनि नागेन्द्र कुमार यादव और आरक्षी 26 राजीव कुमार शर्मा को शामिल किया गया था। टीम द्वारा छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


