Deoghar: देवघर शहर और आसपास गांव के लोगों को अब ब्रेन या स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के लिए दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं है। अब देवघर में भी ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी जटिल परेशानियों का इलाज व सर्जरी संभव है।
देवघर के बाजला चौक स्थित त्रिदेव मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन की सफल सर्जरी हुई है। दिल्ली से आए जाने माने ब्रेन सर्जन डॉ. के के चौधरी ने 82 वर्षिय बुजुर्ग के ब्रेन की सर्जरी कर उन्हें खड़ा कर दिया।
बताया जा रहा कि त्रिदेव अस्पताल में देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के एक 82 वर्षिय बुजुर्ग रेबल मंडल को लाया गया जो राइट साइड से पैरालाइजड थे। त्रिदेव अस्पताल के डॉ. राकेश ने उनका सिटी स्कैन कराया जिसमें ब्रेन में क्लॉट दिखा। स्कैन रिपोर्ट डॉ. राकेश ने दिल्ली डॉ. के के चौधरी को भेजा। डॉ. के के ने तुरंत सर्जरी की बात कही। जिसके बाद तमाम तैयारियां की गई और डॉ. के के खुद देवघर पहुंचे और रेबल मंडल की सर्जरी की गई। इतना ही नहीं दूसरे दिन रेबल मंडल को चला भी दिया गया।
सर्जन डॉ. के के चौधरी ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन के लिये त्रिदेव अस्पताल में तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। देवघर जिले व आसपास के लोगों को ब्रेन और स्पाइन से जुड़ी बीमारियों के लिए दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं है। 80 प्रतिशत समस्याओं की सर्जरिस त्रिदेव अस्पताल में हो सकती है। किसी भी इमरजेंसी में मैं और मेरी टीम यहां मौजूद रहेगी।