
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम कर्मवीर महथा और करण महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड का रहने वाला है। दोनों के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतुस बरामद किया गया है। वहीं उसके दो साथी रौशन महथा उर्फ सूरज महथा और नीरज महथा मौके पर से फरार हो गया।

बताया जाता है कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बरमसिया इलाके में कुछ बदमाश अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर नगर पुलिस की एक टीम एसआई ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में बरमसिया पहुंची। उसी क्रम में पुलिस के वाहन को देखकर तीन चार युवक भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर दो को पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी मौके पर से फरार हो गये। नगर पुलिस फरार दोनों आरोपियों कि तलाश में जुट गयी है।



