देवघर।

मधुपुर थाना में पद स्थापित इंस्पेक्टर से थाना प्रभारी मनोज कुमार मल्लिक ने थाना परिसर में आम जनता के नाम शिकायत व सुझाव के लिए एक बोर्ड व शिकायत पेटी लगवाया गया।

यह आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं आम लोगों का कहना है कि मधुपुर थाना में पहली बार इस तरह का बोर्ड व शिकायत पेटी लगाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार मलिक ने कहा कि यह हमारी अपनी पहल है ताकि लोगों में जागरूकता फैले और वैसे छात्राएं या पीड़ित महिला थाना में खुलकर कोई शिकायत नहीं कर पाती है या वैसे व्यक्ति जो अपनी पहचान गोपनीय बनाए रखते हुए प्रशासन की मदद करना चाहते है वह शिकायत पेटी में डाल सकतें है साथ ही जाे कोई सुझाव या शिकायत देंगे उनकी पहचान गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि इसकी उपलब्धि आना शुरू हो गया है कुछ सुझाव और शिकायत भी आई है। प्रशासन इस पर काम कर रही है वहीं इस पहल से आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन काफी लोग इसे थाना प्रभारी का सराहनीय पहल बता रहे हैं ।



