
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में कार्यरत एक वार्ड बॉय का मोबाइल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबध में सारवां थाना क्षेत्र के मोहडार निवासी उमेश झा ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि वह डीएस कार्यालय के पास बैठा हुआ था। उसी क्रम में एक मरीज वहां पहुंचा। वह मोबाइल को वहीं कुर्सी पर रखकर जल्दबाजी में मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने चला गया। जब वापस लौट कर आया तो मोबाइल को गायब पाया।



