
Deoghar: बाबा मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा में एक अज्ञात श्रद्धालु का शव तैरता हुआ पाया गया। जिसे एनडीआरफ की टीम ने पानी से निकालकर बाबा मंदिर थाना पुलिस को सुर्पूद कर दिया।

बताते चलें कि शिवगंगा तालाब के दक्षिणी छोर भट्टा धर्मशाला के पास पानी में तैरता हुआ शव को बरामद किया गया। इधर बाबा मंदिर थाना पुलिस द्वारा शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। वही समाचार लिखे जाने तक अज्ञात श्रद्धालु की पहचान को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


