Barhat (Sahibganj): साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुटू टोला के पास फरक्का- ललमटिया एनटीपीसी लाइन को अपराधियों ने मंगलवार की रात उड़ा दिया। इससे इस लाइन पर कोयले की ढुलाई ठप हो गई है। इस लाइन पर केवल मालगाड़ी ही चलती है। जिससे ललमटिया कोयला खदान से एनटीपीसी फरक्का को कोयले की आपूर्ति की जाती है।

जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 12 बजे रांगा घुटूटोला के पास अपराधियों ने धमाका कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि रेलवे ट्रैक का टुकड़ा दुर्घटनास्थल से काफी दूर जाकर गिरा। जिसके बाद रेललाइन में 470 सेंटीमीटर का गैप हो गया।

एनटीपीसी फरक्का के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ बरहेट पुलिस प्रशासन घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।



