
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बाजला चौक के पास शनिवार की देर रात को एक छात्र से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल की छिनतई कर ली। इसे लेकर पीड़ित कुंडा मोड़ निवासी कुंदन कुमार ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है।

बताया कि वह बाजला चौक स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक में बहन का इलाज कराने आया था। देर रात को वह क्लिनिक के बाहर निकला ही था कि बाइक सवार दो युवक पहुंचा और उससे कहा कि वह दोनोेंं धनबाद से आया है। बताया कि बाइक सवार दोनों ने उससे कहा कि वह एक अस्पताल का पता भूल गया है वहां पर उसका मोबाइल छूट गया है।

उसे अपना मोबाइल से लॉकेशन निकालकर अस्पताल पता करने को कहा। वह पॉकेट से मोबाइल निकालकर जैसे ही लॉकेशन निकालने लगा उसी दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गया। नगर पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।



