
दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। कार्रवाई में करीब 80 लाख की अंग्रेजी शराब और शराब बनानेवाली स्प्रिट जब्त किया गया है।

जब्त शराब की बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी जा रही है। इस मामले में मुस्तफा खान नामक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक विभाग को अवैध शराब रखने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जामा थाना क्षेत्र के जरपुरा गांव में एक गोदाम में छापेमारी की और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और शराब बनानेवाली स्प्रिट बरामद किया है। गोदाम में एक ट्रक शराब पूरी भरी हुई थी। इस ट्रक को भी जब्त किया गया है। ट्रक का नम्बर,चेचिस नम्बर आदि भी नकली बताया जा रहा है। फिलहाल मुस्तफा खान नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
Also Read: यास चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने शुक्रवार को बंगाल और ओडिशा दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
फिलहाल शराब को दुमका के उत्पाद विभाग के गोदाम में लाया गया है और शराब की पेटियों की गिनती की जा रही है। जब्त की गयी इस शराब की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
उत्पाद विभाग इस जांच में जुटा है कि यह शराब कहां से आयी और इसे कहां भेजा जाना था। इस धंधे में कौन-कौन संलिप्त है।
Also Read: कोरोना से लोग मर रहे हैं और सरकार व रिम्स मीटिंग करने में है व्यस्त : हाईकोर्ट


