
Deoghar: देवघर नगर थाना के देवसंघ इलाके में स्थित एक घर में सेंधमारी कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। इसे लेकर गृहस्वामी शिवजीत सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है देर रात को घर के सभी सदस्य अंदर कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान चोरों ने घर में सेंधमारी कर नकद एवं जेवरात की चोरी कर ली। चोरों द्वारा लगभग 30 हजार रूपये की संपत्ति की चोरी किये जाने की बात बतायी जा रही है। वहीं चोरों ने घर से कपड़े और कई सामानों को बाहर फेंक दिया। इधर आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

इधर दूसरा मामला चेन छिनतई को लेकर नगर थाना में दर्ज कराया गया है। यह मामला बेलाबगान हिरणा निवासी अंजू कुमारी ने दर्ज कराया है। कहा है कि वह व्यवहार न्यायालय में अनुसेवक के पद पर कार्यरत है। बुधवार की सुबह 6.45 बजे के आसपास घर से ड्यूटी के लिये व्यवहार न्यायालय जा रही थी। उसी दौरान सतसंग जसीडीह रोड बेलाबगान स्थित रेमांड शोरूम के पास दो अज्ञात बदमाश बाइक से आया और गले से 20 ग्राम को सोने का चेन झपटमारी कर फरार हो गया। चेन की किमत करीब 1.50 लाख बताया है।
मामला दर्ज नगर पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है।


