
Deoghar: शनिवार को देवघर कोर्ट (Deoghar Court) परिसर के बाहर उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगा। वकालत खाना परिसर के बाहर कुछ लोगों ने अचानक एक युवक पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिससे युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक को पेशी के लिए पुलिस ने देवघर लाया था।

जानकारी के मुताबिक देवघर के चंचल कोठरी अपहरण मामले में आरोपी अमित सिंह की देवघर कोर्ट में पेशी थी। बिहार पुलिस अमित को देवघर लेकर आयी थी। कोर्ट में पेशी के बाद वह देवघर वकालत खाना में अपने वकील से मिलने पहुंचा। जहां उसके वकील मौजूद नहीं थे। वो अपने वकील के बैठने के स्थान पर बैठ उनका इंतजार कर ही रहा था। तभी कुछ लोग आए और बंदी अमित सिंह को गोली मारनी शुरू कर दी और भाग निकले। आनन-फानन में जख्मी युवक को मौके पर मौजूद पुलिस ने देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित सिंह हत्या व अपहरण का अभियुक्त था। वह बिहार के बिहटा का रहने वाला था।


वहीं, युवक को गोली मारने के बाद भागने के क्रम में एक शूटर गिर गया। जिसके कमर से पिस्टल बाहर निकल गया और परिसर में ही गिर गया।

वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद अधिवक्ताओं के बीच दहशत का माहौल है।


