नई दिल्ली: अनाज को सुरक्षित रखने के लिए गोड्डा के पौड़ेयाहाट और दुमका में एफसीआई द्वारा गोदाम बनाए जाएंगे। अनाज भंडारण के लिए गोदाम बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। दोनों जगहों पर 10 हज़ार मैट्रिक टन व 15 हज़ार मैट्रिक टन की क्षमता का गोदाम बनेगा।
इस बात की जानकारी केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी गयी है।
निशिकांत दुबे ने बताया कि लोकसभा में मेरे प्रश्न के जबाब में भारत सरकार ने कहा कि ,गोड्डा के पौडैयाहाट व दुमका में भारत सरकार के FCI के द्वारा 10 हज़ार मैट्रिक टन व 15 हज़ार मैट्रिक टन की क्षमता का गोदाम बनेगा।
इसके लिए निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मंत्र को पूरा करने के लिए खाद्य मंत्री पियुष गोयल का आभार जताया है।
बता दें भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) भारत का एक निगम है। भारत में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह खाद्यान्नों का क्रय करके उन्हें गोदामों में भण्डारित करता है।